धार में सड़कें चकाचक, सफर जानलेवा : 16 दिन में आठ लोगों की मौत, मृतकों में युवाओं की संख्या अधिक

Wait 5 sec.

सड़क पर निकला व्यक्ति घर सुरक्षित लौटेगा, यही उम्मीद हर परिवार को रहती है। कोई काम पर जाता है, कोई पढ़ने, तो कोई परिवार की जरूरतें पूरी करने। घर पर उनके लौटने का इंतजार होता है, लेकिन जब दरवाजे पर दस्तक की जगह हादसे की खबर पहुंचती है, तो एक पल में पूरा परिवार बिखर जाता है।