बीएसपी की 130 एकड़ जमीन राजस्व में शामिल हो, नगर पालिका अध्यक्ष तोरण साहू ने की मांग

Wait 5 sec.

दल्लीराजहरा नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने भिलाई इस्पात संयंत्र की 130 एकड़ अनुपयोगी भूमि को राजस्व विभाग में हस्तांतरित करने और डीएमएफ फंड से नगर में विकास कार्य कराने की मांग रखी। इससे 13 वार्डों के 15 हजार से अधिक निवासियों को आवासीय पट्टा और मूलभूत सुविधाएं मिल सकेंगी।