नवरात्र में खेले जाने वाले गरबा नृत्य का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व अत्यधिक गहरा है। गरबा के सेंटर में छिद्रदार मिट्टी के घड़े (गरबो) के भीतर जलता दीपक मां दुर्गा की असीम शक्ति और जीवन का प्रतीक माना जाता है।