भोपाल-इंदौर मार्ग पर स्थित बाजार में अलग पार्किंग नहीं होने से जाम लगता है। आग लगने की स्थिति में दमकल को मौके तक पहुंचने में परेशानी हो सकती है। एसडीएम के अनुसार, सुरक्षा शर्तों के पालन की जांच के लिए तहसीलदार की टीम जल्द निरीक्षण करेगी।