वजन नियंत्रित करने और फिटनेस बेहतर बनाने के लिए इन दिनों जापानी '3-3-3 वॉकिंग मेथड' की काफी चर्चा है। इस तरीके में 3 मिनट सामान्य गति से चलने के बाद 3 मिनट तेज चाल से चला जाता है, जिसके 3 चक्र पूरे करने पर कुल 18 मिनट की वॉक होती है।