केरल के तिरुवनंतपुरम इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 20 अक्टूबर को पांच घंटे तक फ्लाइट ऑपरेशन बंद रहेंगे। यह फैसला श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर की पारंपरिक ‘अल्पासी आराट्टू’ शोभायात्रा के लिए लिया गया है। इस दौरान मंदिर की शोभायात्रा एयरपोर्ट के रनवे से होकर गुजरेगी।