बलौदाबाजार के युवक ने बैंक ऑफ महाराष्ट्र में किराए पर दिया खाता, 5 राज्यों की साइबर ठगी से जुड़ा लिंक

Wait 5 sec.

बलौदाबाजार के युवक बलवन घृतलहरे ने बैंक ऑफ महाराष्ट्र में अपना खाता साइबर ठगों को किराए पर दिया था। समन्वय पोर्टल की जांच में पता चला कि इस एक खाते से 5 राज्यों की ठगी की रकम ट्रांसफर हुई थी। यूपीआई और एटीएम से मिनटों में रकम निकाल ली जाती थी। मल्हार पुलिस ने बीएनएस की धाराओं में धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।