इंदौर में गरबा के दौरान रास्ते को लेकर विवाद, रिटायर्ड फौजी ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से चलाई गोलियां, युवक घायल

Wait 5 sec.

गरबा आयोजन के दौरान रास्ते में कुर्सियां लगाने को लेकर शुरू हुआ विवाद गोलीबारी तक पहुंच गया। एमआईजी थाना क्षेत्र की कृष्णा बाग कॉलोनी में मंगलवार रात कहासुनी के बाद एक रिटायर्ड आर्मीकर्मी ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से दो से तीन राउंड फायर कर दिए।