Tech Saving Tips : आज के समय में स्मार्टफोन, लैपटॉप, ऐप्स और ऑनलाइन सब्सक्रिप्शन हमारी डेली लाइफ का हिस्सा बन चुके हैं, लेकिन कई बार बिना ध्यान दिए हम ऐसी चीजों पर भी पैसे खर्च कर देते हैं, जिनकी सच में जरूरत नहीं होती है. कभी नए गैजेट का अट्रैक्शन, कभी किसी ऐप का प्रीमियम प्लान और कभी ऑटो-रिन्यू होने वाले सब्सक्रिप्शन महीने का बजट बिगाड़ देते हैं. ऐसे में अगर आप भी हर महीने टेक्नोलॉजी पर बढ़ते खर्च से परेशान हैं, तो कुछ आसान आदतें अपनाकर अच्छी-खासी बचत कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ आसान टेक सेविंग टिप्स, जो आपके खर्च को कम करने में मदद कर सकते हैं. खरीदारी से पहले AI की मदद लेंअगर आप नया मोबाइल एक्सेसरी, केबल या कोई दूसरा गैजेट खरीदने की सोच रहे हैं, तो पहले AI टूल्स की मदद ले सकते हैं. Google Gemini, ChatGPT या Amazon के Rufus AI जैसे टूल अलग-अलग वेबसाइटों पर कीमतों की तुलना करने और बजट के अनुसार बेहतर ऑप्शन खोजने में मदद करते हैं. जैसे अगर किसी मोबाइल कवर की कीमत ज्यादा लग रही हो, तो AI से तय बजट के अंदर ऑप्शन पूछे जा सकते हैं. इसी तरह कम कीमत वाले USB-C केबल या दूसरे एक्सेसरी भी आसानी से खोजे जा सकते हैं. AI खरीदारी से पहले सही फैसला लेने में मदद कर सकता है और गैर जरूरी खर्च कम कर सकता है. जरूरत हो तभी नया गैजेट खरीदेंआज के समय में स्मार्टफोन और लैपटॉप की कीमतें पहले की तुलना में काफी बढ़ गई हैं. ऐसे में नया डिवाइस खरीदने से पहले खुद से यह सवाल जरूर पूछें कि क्या सच में इसकी जरूरत है. अगर आपका मौजूदा फोन, लैपटॉप या ई-रीडर ठीक से काम कर रहा है, तो सिर्फ नए मॉडल के लिए हजारों रुपये खर्च करना जरूरी नहीं है. जरूरत पड़ने पर अच्छी स्थिति में उपलब्ध सेकेंड हैंड डिवाइस भी एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है. इससे काफी पैसे बचाए जा सकते हैं. ऑटो-रिन्यू होने वाले सब्सक्रिप्शन बंद करेंकई बार किसी ऐप या ओटीटी प्लेटफॉर्म का ट्रायल खत्म होने के बाद भी उसका सब्सक्रिप्शन अपने आप रिन्यू होता रहता है और हर महीने खाते से पैसे कटते रहते हैं. इसलिए समय-समय पर अपने सभी डिजिटल सब्सक्रिप्शन की लिस्ट जरूर देखें. अगर किसी ऐप या सर्विस का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं, तो उसका ऑटो-रिन्यू बंद कर दें. कई लोग केवल उसी समय OTT प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन लेते हैं, जब कोई पसंदीदा शो या फिल्म रिलीज होती है और बाद में उसे बंद कर देते हैं. यह तरीका भी खर्च कम करने में मददगार हो सकता है. यह भी पढ़ें - WhatsApp Media Settings: फोन की गैलरी में नहीं दिखेगी व्हाट्सएप की फोटो और वीडियो, बस बदल दें ये सेटिंग ज्यादा स्टोरेज वाले फोन की जगह क्लाउड स्टोरेज चुनेंकई कंपनियां ज्यादा स्टोरेज वाले स्मार्टफोन के लिए काफी ज्यादा कीमत लेती हैं. ऐसे में नया फोन खरीदने की बजाय क्लाउड स्टोरेज का विकल्प चुना जा सकता है. Apple यूजर्स के लिए iCloud और Apple One जैसी सेवाएं उपलब्ध हैं, जबकि Android यूजर्स Google One का इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे फोटो, वीडियो और जरूरी फाइलें सुरक्षित रहती हैं और सिर्फ स्टोरेज बढ़ाने के लिए नया फोन खरीदने की जरूरत नहीं पड़ती है. साथ ही क्लाउड स्टोरेज की मदद से डेटा को नए डिवाइस में आसानी से ट्रांसफर भी किया जा सकता है. पेड ऐप्स की जगह फोन के बिल्ट-इन ऐप्स इस्तेमाल करेंहर काम के लिए अलग-अलग पेड ऐप डाउनलोड करना जरूरी नहीं होता है. कई स्मार्टफोन पहले से ऐसे ऐप्स के साथ आते हैं जो रोजमर्रा के ज्यादातर काम आसानी से कर देते हैं. जैसे Google Pixel का Recorder ऐप रिकॉर्डिंग और ट्रांसक्रिप्शन की सुविधा देता है. वहीं Apple Notes जैसे बिल्ट-इन ऐप नोट्स बनाने और जरूरी जानकारी व्यवस्थित रखने के लिए काफी यूजफुल हैं. इनका इस्तेमाल करके अलग से प्रीमियम ऐप का सब्सक्रिप्शन लेने की जरूरत नहीं पड़ती और हर महीने होने वाला खर्च भी कम हो जाता है. यह भी पढ़ें - Phone Tracking: क्या बंद पड़ा फोन भी आपकी लोकेशन बता सकता है, जानें कैसे?