सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर एक पैसेंजर ट्रेन में आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही फायर विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। आनन-फानन में यात्रियों को बाहर निकाला गया। जानकारी के मुताबिक आग पर काबू पा लिया गया है।