पंचकूला में रिटायर्ड कैप्टन की पत्नी की हत्या मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हत्या के मामले में घर में काम करने वाली मेड को उसके पति और बेटे के साथ गिरफ्तार किया। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी हुई है।