छत्तीसगढ़ में जनप्रतिनिधियों के फोन न उठाने वाले लापरवाह अधिकारियों पर नकेल कसनी शुरू हो गई है। दुर्ग सांसद विजय बघेल द्वारा दो निगम आयुक्तों के खिलाफ लोकसभा अध्यक्ष से विशेषाधिकार हनन की शिकायत करने के बाद प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया है। इस तरह के मामलों से जनता और प्रशासन के बीच समन्वय पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।