बिलासपुर के सकरी थाना क्षेत्र में कोपरा डैम के पास भूसे से भरे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर सवार 63 वर्षीय बुजुर्ग महिला ट्रक के नीचे फंसकर 25 मीटर तक घिसटती चली गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई और बाइक चालक घायल हो गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है।