भोपाल की संकरी गलियों में सेहत से खिलवाड़! आयुष डॉक्टर खुलेआम बांट रहे एलोपैथिक दवाएं

Wait 5 sec.

शहर की छोटी-बड़ी गलियों में मरीजों की सेहत से खिलवाड़ का खेल धड़ल्ले से चल रहा है। आयुर्वेद, यूनानी और होम्योपैथी के डॉक्टर बिना किसी अधिकार के एलोपैथी की दवाएं लिख रहे हैं और मरीजों को इंजेक्शन, ग्लूकोज की बोतल तक लगा रहे हैं।