एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों लगातार चर्चा में बनी हुई हैं. हाल ही में कंगना ऋतिक रोशन के एक कमेंट पर रिएक्ट किया था, जिसके बाद उनका पुराना विवाद एक बार फिर खबरों में आ गया था. अब कंगना ने एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में वो बोल रही हैं कि फिल्म इंडस्ट्री में जिन हिंदू लड़कियों की पहले कोई विचारा धारा नहीं थी लेकिन इस्लामिस्ट के संपर्क में आते ही वो लड़कियां कट्टरपंथी विचारधारा वाली हो जाती हैं. तो वैसे ही अगर वो खुद (कंगना) पहले मॉडरेट हिंदू थी लेकिन अब संघी बनना चाहती हैं तो उनके लिए रास्ते क्यों बंद हैं. कंगना का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. वहीं यूजर्स सवाल पूछ रहे हैं कि क्या कंगना ने इस वीडियो के जरिए सोनाक्षी सिन्हा पर तंज किया है.ये भी पढ़ें- 'लॉक अप 2' के पहले फाइनलिस्ट बने हर्षद चोपड़ा, शो से बाहर हुईं शिवांगी जोशी?क्या है कंगना के वीडियो में?कंगना रनौत ने एक वीडियो शेयर किया. इस वीडियो में उन्होंने कहा, 'मैं आपके साथ विचार नहीं एक फीलिंग शेयर करना चाहती हूं. आज सुबह मैं एक पोस्ट कर रही थी. हमारी फिल्म इंडस्ट्री में हम बहुत हिंदू बेटियां और बहनें, जिनके संपर्क में हम रहे हैं. उन्हें हमने करीब से जाना भी है. हम देखते हैं कि हैं वो हिंदू लेकिन चाहे पॉलिटिक्स हो चाहे धर्म हो उसको लेकर उनकी कोई विचारधारा नहीं है. वो न्यूट्रल हैं. लेकिन जैस ही आप संपर्क कह लीजिए, शादी कह लीजिए, दोस्ती कह लीजिए, इस्लामिस्ट के संपर्क में आती हैं तो वैसे ही उनकी सोच इतनी डिफाइन्ड हो जाती है. इतने कट्टरपंथी बन जाती हैं. मुझे नहीं लगता है कि इसमें कोई दिक्कत है. क्योंकि संविधान ये आजादी देता है आप जो चाहें उस तरह का धर्म और विचारधारा स्वीकार कर सकते हैं.' मेरे लिए रास्ते बंद क्यों?- कंगनाआगे कंगना ने कहा, 'लेकिन इसमें परेशानी ये है कि जब हिंदू बेटियों की बात आती है. मैं खुद को डिफेंड नहीं करूंगी, मैं नहीं कहूंगी कि मैंने आइटम नंबर के खिलाफ, फीस में भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाई. या कभी बड़ी-बड़ी फिल्मों में काम नहीं किया. या मैं नेपोटिज्म के खिलाफ लड़ाई लड़ी. हां मैं एक मॉडरेट हिंदू थी. आज मुझे तंज किया जाता है कि तुम कब से संघी हो गई. वही मुझे संघी बनना है. मुझे बीजेपी, आरएसएस की विचारधारा अपनानी है. मुझे कंवर्ट होना है. मैं क्यों कंवर्ट नहीं हो सकती. ये जो दोगलापन है समाज का, समाज के ठेकेदार हैं जो मेर पुराने वीडियोज निकालते हैं और कहते हैं कि तुम तो पार्टी करती थी, तुम तो ये करती थी. ठीक है लेकिन आज मुझे भी कंवर्ट होना है. मुझे डिफाइन्ड और जागरूक हिंदू बनना है. तो मेरे लिए रास्ता क्यों बंद है. दोगले विचार नहीं चलेंगे.'ये भी पढ़ें- टीवी एक्ट्रेस अदिति शर्मा ने पति और ससुराल वालों के खिलाफ दर्ज कराई FIR, घरेलू हिंसा के लगाए आरोपNahh, Kangana Ranaut took a dig at Sonakshi Sinha. This is Brutal 😭🚨She said : There are many fake news that are doing rounds, this like of mine is also fake I never body shame anyone but I have noticed an actress who dresses and speaks like a pocket maar these days she wears… pic.twitter.com/LaOsFgfK1Q— Courageous (@CourageousRo) August 3, 2026Sonakshi Sinha & swara Bhaskar be like :Excuse me ... Meri baat ho rahi hai kya ? 😅 pic.twitter.com/6VNcTebQWe— DEEPAK KUMAR (@kumar_deepak99) August 3, 2026कंगना के इस वीडियो पर यूजर्स लगातार कमेंट कर रहे हैं. कुछ यूजर्स पूछ रहे हैं कि क्या कंगना ने सोनाक्षी सिन्हा पर तंज किया है. इसके अलावा कंगना की एक पोस्ट और वायरल है. उस पोस्ट को लेकर भी यूजर्स बोल रहे हैं कि कंगना ने सोनाक्षी सिन्हा पर तंज किया है.कंगना रनौत की पोस्ट में क्या है?दरअसल, एक स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा था, जिसमें दिख रहा था कि कंगना ने उस पोस्ट को लाइक किया है. पोस्ट में था कि वो 'मोटी' महिला अब झारखंड पेपर लीक विवाद पर बात नहीं कर रही है. जो कि नीट पेपर लीक के विवाद में इतना बोल रही थी. अब कंगना ने पोस्ट कर लिखा कि वो स्क्रीनशॉट फेक है. कंगना ने लिखा, 'बहुत सार फेक न्यूज वायरल हो रही हैं. मेरा लाइक किया हुआ पोस्ट भी फेक है. मैं कभी किसी को बॉडीशेम नहीं करती हूं. लेकिन मैंने नोटिस किया है कि एक एक्ट्रेस पॉकेट मार की तरह बात करती है इन दिनों. वो हाफ पैंट्स और उल्टा कैप पहनती है और डेबकतरे की तरह बात करती हैं और प्रोटेस्टर्स के गटरछाप बिहेवियर को प्रमोट करती है. मैं हमेशा मानती हूं कि आप किसी भी रिलेशनशिप में कैसे कपड़े पहनती हैं ये डायरेक्ट रिफलेक्ट करता है कि आप कैसा फील कर रही हैं. डियर एक्ट्रेस अगर आपका शख्स आपको जेबकतरा फील करवाता है तो मैं माफी मांगती हूं. आप पहले बहुत अच्छे से ड्रेस होती थीं और अच्छे से बात करती थीं अब आपको क्या हुआ. विचार आपके हो सकते हैं लेकिन इसे आप अच्छे स्टाइल करके भी कह सकती थी. अगर आपको कोई जरुरत है तो मैं हमेशा आपके साथ हूं.' View this post on Instagram A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा ने नीट पेपर लीक विवाद में कई पोस्ट और वीडियोज शेयर किए थे. उन्होंने प्रोटेस्टर्स का सपोर्ट किया था. सोनाक्षी ने धर्मेंद्र प्रधान के शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफे के बाद एक वीडियो शेयर किया था और खुशी जाहिर की थी. वीडियो में सोनाक्षी शॉर्ट्स-टीशर्ट पहने और कैप लगाए दिखी थीं. इंटरनेट यूजर्स कंगना की पोस्ट को सोनाक्षी के इसी वीडियो से जोड़ कर देख रहे हैं.