रक्षाबंधन पर रीवा, सतना, मैहर और विंध्य क्षेत्र जाने वाले भोपाल के यात्रियों को इस बार लंबी वेटिंग और सीटों की कमी से राहत मिलेगी। त्योहार के दौरान बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे ने भोपाल-रीवा मार्ग पर चार जोड़ी सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है।