दूध नहीं पीता बच्चा? ये चीजें नहीं होने देंगी कैल्शियम की कमी

Wait 5 sec.

Child not drinking milk: आपने अक्सर देखा होगा की कई बच्चे दूध पीना बिल्कुल पसंद नहीं करते. वह नखरे दिखाते हैं. ऐसे में माता-पिता को चिंता होने लगती है कि कहीं बच्चे के शरीर में कैल्शियम की कमी न हो जाए. कैल्शियम बच्चों की हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाने के लिए बहुत जरूरी होता है. अगर आपका बच्चा भी दूध नहीं पीता, तो घबराने की जरूरत नहीं है. कुछ दूसरी चीजें भी हैं, जिनसे बच्चे को अच्छी मात्रा में कैल्शियम मिल सकता है.दही और पनीर खिलाएंअगर बच्चा दूध नहीं पीता तो उसे दही या पनीर खिलाया जा सकता है. कई बच्चों को दूध से ज्यादा दही और पनीर पसंद आता है. ये दोनों कैल्शियम के लिए अच्छा विकल्प हैं और शरीर के लिए भी फायदेमंद होते हैं. इसके अलावा बच्चे को हरी सब्जियां दें. पालक, मेथी और बथुआ जैसी हरी पत्तेदार सब्जियों में भी कैल्शियम पाया जाता है. आप इन्हें पराठे, सूप या दूसरी डिश में मिलाकर बच्चे को खिला सकते हैं.यह भी पढ़े: Junk Food Ban Near Schools: बच्चों में बढ़ते मोटापे को रोकने के लिए बड़ा कदम, स्कूलों के पास जंक फूड बैनरागी भी है अच्छा विकल्परागी में कैल्शियम अच्छी मात्रा में होता है. आप रागी का दलिया, चीला या डोसा बनाकर बच्चे को दे सकते हैं. यह छोटे बच्चों के लिए भी अच्छा माना जाता है. बादाम, और चिया सीड्स में भी कैल्शियम मिलता है. इन्हें पीसकर या छोटे-छोटे टुकड़ों में बच्चे के खाने में मिलाया जा सकता है. छोटे बच्चों को पूरा सूखा मेवा देने से बचें, क्योंकि इससे गले में फंसने का खतरा हो सकता है. इसके अलावा, सोया से बनी कुछ चीजें, जैसे टोफू भी कैल्शियम के लिए अच्छा माना जाता है. अगर बच्चा खा सकता है, तो इसे खाने में शामिल किया जा सकता है.धूप भी है जरूरीसिर्फ कैल्शियम खाना ही काफी नहीं है. शरीर को कैल्शियम अच्छी तरह इस्तेमाल करने के लिए विटामिन D भी चाहिए. इसलिए बच्चे को रोज कुछ देर सुबह की धूप में खेलने दें.कब डॉक्टर से सलाह लें?अगर बच्चा लंबे समय से दूध नहीं पी रहा है, ठीक से खाना भी नहीं खाता, उसकी लंबाई या वजन नहीं बढ़ रहा है या डॉक्टर को कैल्शियम की कमी का शक लगता है, तो बिना सलाह के कोई सप्लीमेंट न दें. पहले बच्चों के लिए डॉक्टर से जरूर बात करें. दूध न पीने का मतलब यह नहीं है कि बच्चे के शरीर में कैल्शियम की कमी जरूर होगी. अगर उसकी डाइट में दही, पनीर, हरी सब्जियां, रागी और दूसरी चीजें शामिल हैं, तो उसे पर्याप्त कैल्शियम मिल सकता है. सबसे जरूरी बात है कि बच्चे का खाना अच्छा हो और साफ सुथरा यानि बाहर का खाना बच्चे को न खिलाए.यह भी पढ़े: Unnecessary Blood Tests: क्या आप भी बार-बार कराते हैं ब्लड टेस्ट? जानें नुकसान