बेतवा नदी के स्टॉप डैम पर पिलरों के बीच छलांग लगाकर स्कूल पहुंचने वाले बच्चों की तस्वीरों ने आखिरकार प्रशासन को हरकत में ला दिया। नवदुनिया में खबर प्रकाशित होने और वीडियो के राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने के बाद सोमवार को प्रशासन ने सबसे पहले उस रास्ते को कंटीली झाड़ियों से बंद कराया...