गरियाबंद में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने बढ़ी हुई बिजली दरों और महंगाई को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा निशाना साधा। उन्होंने जनता को चार सौ यूनिट तक बिजली बिल में राहत देने की मांग की और चेतावनी दी कि यदि मांग पूरी नहीं हुई, तो कांग्रेस गांव-गांव तक चरणबद्ध आंदोलन चलाएगी।