GaN Charger Technology: आम चार्जर से कितने अलग होते हैं GaN Charger, समझें इसकी तकनीक?

Wait 5 sec.

GaN Charger Technology: आजकल बाजार में एक नए तरह का चार्जर बहुत चर्चा में है, जिसे GaN चार्जर कहा जाता है. यह चार्जर देखने में आम चार्जर जैसा ही लगता है, लेकिन इसके अंदर की तकनीक पूरी तरह अलग होती है. जब आप नया फोन खरीदते हैं या बाजार में फास्ट चार्जर ढूंढते हैं तो दुकानदार आपको GaN चार्जर लेने की सलाह देते हैं. इसका पूरा नाम गैलियम नाइट्राइड है, जो एक खास तरह की धातु है. यही धातु इस चार्जर को बाकी चार्जर से अलग बनाती है. आइए समझते हैं कि यह तकनीक क्या है और यह आम चार्जर से कैसे अलग है. क्या है GaN तकनीकचार्जर की दुनिया में GaN का मतलब है गैलियम नाइट्राइड. यह एक खास तरह का केमिकल कंपाउंड है, जिसमें बिजली को बहुत तेजी से संभालने की क्षमता होती है. पिछले कई सालों से हमारे मोबाइल और लैपटॉप के चार्जर बनाने के लिए सिलिकॉन का इस्तेमाल किया जा रहा है, लेकिन अब चार्जर बनाने वाली कंपनियां सिलिकॉन की जगह गैलियम नाइट्राइड का इस्तेमाल कर रही हैं, जिसने चार्जिंग की पूरी तकनीक को बदल कर रख दिया है. आम चार्जर और GaN चार्जर में अंतरअगर हम एक आम सिलिकॉन चार्जर और एक नए GaN चार्जर की तुलना करें तो इनमें कुछ बड़े अंतर देखने को मिलते हैं. जैसे कि गैलियम नाइट्राइड बिजली को सिलिकॉन के मुकाबले बहुत तेजी से ट्रांसफर करता है. इस कारण से चार्जर के अंदर के पुर्जों को बहुत पास-पास रखा जा सकता है. इसी वजह से एक GaN चार्जर का साइज आम चार्जर के मुकाबले लगभग आधा या उससे भी छोटा होता है. साथ ही आम चार्जर को जब आप चार्जिंग पर लगाते हैं, तो वह थोड़ी देर में गर्म हो जाता है. क्योंकि सिलिकॉन चार्जर बिजली को ट्रांसफर करते समय काफी गर्मी छोड़ते हैं. इसके विपरीत, GaN चार्जर बहुत कम गर्म होते हैं क्योंकि इनकी ऊर्जा क्षमता बहुत अधिक होती है. चूंकि ये चार्जर छोटे और शक्तिशाली होते हैं, इसलिए कंपनियां इनमें एक साथ कई पोर्ट दे देती हैं. इससे आप एक ही छोटे चार्जर से अपना फोन, ईयरबड्स और लैपटॉप एक साथ चार्ज कर सकते हैं. यह भी पढ़ें: कैसे चलती है Amazon की Robotaxi, ड्राइवर की जरूरत क्यों नहीं पड़ती?यह तकनीक कैसे काम करती है?हर इलेक्ट्रॉनिक सामान में बिजली को बहने के लिए एक रास्ते से गुजरना पड़ता है. ऐसे में गैलियम नाइट्राइड का बैंडगैप सिलिकॉन की तुलना में चौड़ा होता है. इसका सीधा मतलब यह है कि GaN चार्जर बहुत अधिक वोल्टेज और बिजली के दबाव को आसानी से झेल सकता है. यह बिना गर्म हुए और बिना बिजली बर्बाद किए बहुत तेजी से करंट को आपके डिवाइस तक पहुंचाता है.यह भी पढ़ें: क्या बंद पड़ा फोन भी आपकी लोकेशन बता सकता है, जानें कैसे?