Apple Maps Vs Google Maps Vs Waze: आज के समय में नेविगेशन ऐप्स का काफी ज्यादा इस्तेमाल होने लगा है. खासतौर पर जब लोग ट्रैवल करते हैं या कार चलाते हैं तो रास्ता खोजने के लिए ज्यादातर लोग नेविगेशन ऐप का ही इस्तेमाल करते हैं. अब अगर आपकी कार में Apple CarPlay सपोर्ट करता है तो आपके सामने कई सारे ऑप्शन मौजूद हैं जिसमें Apple Maps, Google Maps और Waze शामिल हैं. आइए जानते हैं कि कार चलाने वालों के लिए इन तीनों में से कौन सा नेविगेशन ऐप ज्यादा बेहतर माना जा रहा है.Apple Mapsजानकारी के मुताबिक, पिछले कुछ सालों में Apple Maps में काफी सुधार हुआ है. अब ये पहले के मुकाबले ज्यादा सटीक नेविगेशन और बेहतर विजुअल इंटरफेस उपलब्ध करता है.इसकी खास बात ये है कि ये Apple के दूसरे डिवाइस जैसे iPhone और Apple Watch के साथ बेहतरीन तरीके से काम करता है. इसके अलावा आपको इसमें एक फीचर भी मिलता है जिसके तहत अगर आप किसी को अपनी मंजिल तक पहुंचने का अनुमानित समय (ETA) भेजना चाहते हैं तो वो भी भेज सकते हैं. Apple Maps पार्किंग लोकेशन याद रखने और अलग-अलग Apple डिवाइस के बीच रूट सिंक करने जैसे फीचर्स भी देता है.हालांकि इसमें ऑफलाइन मैप का ऑप्शन मौजूद है लेकिन इसके लिए पहले iPhone से सेटअप करना पड़ता है. इसके अलावा Google Maps की तुलना में इसमें रूट कस्टमाइजेशन के ऑप्शन कम मिलते हैं.Wazeआपकी जानकारी के लिए बता दें कि अगर आपको सड़क की हर छोटी-बड़ी जानकारी तुरंत चाहिए तो Waze आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. ये ऐप अपने यूजर्स द्वारा शेयर की गई जानकारी के आधार पर ट्रैफिक, एक्सीडेंट, रोड ब्लॉक, पुलिस चेकिंग और दूसरी रुकावटों की लाइव जानकारी देता है. इससे ड्राइवर समय रहते अपना रास्ता बदल सकते हैं.Waze का इंटरफेस भी काफी अलग है. इसमें आप अपनी पसंद के अनुसार आवाज, थीम और अवतार बदल सकते हैं जिससे नेविगेशन का एक्सपीरिएंस ज्यादा मजेदार बन जाता है.ये ऐप आपकी ड्राइविंग आदतों को समझकर भविष्य में ETA यानी पहुंचने के अनुमानित समय को और ज्यादा सटीक बनाने की कोशिश करता है.हालांकि इसकी सबसे बड़ी कमी ये है कि इसकी कई जानकारियां यूजर्स द्वारा भेजे गए अपडेट पर निर्भर करती हैं. ऐसे में जहां Waze का इस्तेमाल कम होता है, वहां इसकी जानकारी हमेशा पूरी तरह सटीक नहीं होती.Google Mapsआपको बता दें कि Google Maps दुनिया के सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले नेविगेशन ऐप्स में से एक है. ये लगातार नए फीचर्स पेश करता रहता है जिससे ड्राइविंग पहले से ज्यादा आसान हो गई है. इस ऐप में आपको लाइव स्पीडोमीटर मिलता है जिससे गाड़ी की स्पीड पर नजर रखना आसान होता है. इसके अलावा टोल रोड से बचने, हाईवे छोड़ने या कम ईंधन खर्च वाले रूट चुनने का ऑप्शन भी मिलता है.Google Maps की सबसे बड़ी ताकत इसका ऑफलाइन मैप फीचर है. आप पहले से किसी इलाके का मैप डाउनलोड कर सकते हैं और इंटरनेट न होने पर भी आसानी से नेविगेशन का इस्तेमाल कर सकते हैं. ये सुविधा खासतौर पर लंबे सफर या कमजोर नेटवर्क वाले इलाकों में काफी काम आता है.किसे चुनना बेहतरदरअसल, तीनों ऐप्स की अपनी अलग-अलग खूबियां हैं और कोई भी ऐप हर व्यक्ति के लिए परफेक्ट नहीं कहा जा सकता है. Google Maps उन लोगों के लिए बेहतर है जो लंबे सफर करते हैं और ऑफलाइन नेविगेशन चाहते हैं. वहीं, Apple Maps उन यूजर्स के लिए शानदार है जो पूरी तरह Apple Ecosystem का इस्तेमाल करते हैं.इसके अलावा Waze उन ड्राइवरों के लिए सबसे बेहतरीन माना जा सकता है जो ट्रैफिक और सड़क की लाइव जानकारी के आधार पर अपना रूट बदलना पसंद करते हैं. इसीलिए किसी एक ऐप को चुनना पूरी तरह से यूजर्स की जरूरत पर निर्भर करता है कि उसे ऐप से क्या-क्या जानकारी चाहिए हैं. हालांकि, इन तीनों ऐप्स में गूगल मैप्स पूरी दुनिया में काफी चर्चित नेविगेशन ऐप माना जाता है.यह भी पढ़ें:स्मार्टफोन पर बढ़ा खतरा! जानें कितना सेफ है आपका डेटा, रिपोर्ट में खुलासा