PM मोदी का स्वागत करने जेपी नड्डा का वीडियो भ्रामक दावों के साथ वायरल

Wait 5 sec.

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है जिसमें केंद्रीय मंत्री और राज्य सभा एमपी जेपी नड्डा पीएम मोदी का फूल देकर स्वागत कर रहे हैं.दावा: इस पोस्ट को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि पीएम मोदी और जेपी नड्डा एक ही कार में आए थे, लेकिन जेपी नड्डा कैमरे की नजरे से बचते हुए कार से पहले उतर गए और फिर कैमरे के सामने आकर पीएम मोदी का फूल देकर स्वागत करने लगे. इस पोस्ट का अर्काइव यहां देखें( ऐसे ही दावा करने वाले अन्य पोस्ट के अर्काइव आप यहां और यहां देख सकते हैं. )क्या यह दावा सही है ? नहीं, यह दावा सही नहीं है.यह वीडियो 27 जुलाई 2025 का है और यह वायरल वीडियो अधूरा है इसलिए भ्रामक है. असल में पीएम मोदी और जेपी नड्डा अलग-अलग कार में बैठकर आए थे और पीएम मोदी की कार में संभवत उनके स्टाफ के लोग मौजूद थे. हमने सच का पता कैसे लगाया ? हमने वायरल वीडियो पर गूगल लेंस की मदद से इमेज सर्च ऑप्शन का इस्तेमाल किया. हमारी सर्च में हमें इस वायरल क्लिप का यह ओरिजिनल वीडियो मिला जिसे 27 जुलाई 2024 को ANI ने अपलोड किया था. इस वीडियो के कैप्शन में लिखा था, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली में BJP मुख्यालय पहुंचे."#WATCH | Prime Minister Narendra Modi arrives at BJP headquarters in New Delhi. pic.twitter.com/e3XeMgNrRB— ANI (@ANI) July 27, 2024 इसके सिवा हमने X पर इससे सम्बंधित कीवर्ड सर्च किया और यह पाया कि ANI ने 27 जुलाई 2024 को JP नड्डा के BJP हेडक्वार्टर पहुंचने का एक वीडियो पोस्ट किया था.इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जेपी नड्डा सफेद रंग की स्कार्पियो कार से बीजेपी हेडक्वार्टर पहुंचे थे जबकि पीएम मोदी काले रंग की रेंज रोवर से बीजेपी दफ्तर पहुंचे थे. इससे यह दावा गलत साबित होता है कि वह PM मोदी के साथ कार में थे. #WATCH | Delhi: Union Minister and BJP chief JP Nadda, UP Dy CM KP Maurya, Gujarat CM Bhupendra Patel, Maharashtra DY CM Devendra Fadnavis arrive at BJP headquarters. pic.twitter.com/m1K3DreW0g— ANI (@ANI) July 27, 2024 हमें PM मोदी के आधिकारिक YouTube अकाउंट पर अपलोड किया गया यह वीडियो भी मिला, जिसमें BJP हेडक्वार्टर पहुंचते हुए पीएम मोदी के वीडियो का एक अलग एंगल दिखाई देता है.इस वीडियो को ध्यान से देखने पर हमने पाया कि वीडियो में कार से बाहर निकलने वाला व्यक्ति जेपी नड्डा जैसा नहीं दिखता है. जे.पी. नड्डा और कार से निकलते हुए दिखे व्यक्ति की तुलना.निष्कर्ष: गुलाब का फूल देकर उनका स्वागत करने जाने से पहले जेपी नड्डा पीएम मोदी की कार में नहीं थे, वायरल वीडियो भ्रामक है. (अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)CJP प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार करती पुलिस का नहीं ये वीडियो