भिलाई इस्पात संयंत्र ने भूमि लीज के लंबित नवीनीकरण मामलों के लिए नई नीति लागू कर दी है। 15 मई 2026 से प्रभावी इस व्यवस्था के तहत एक साल तक पेनल ब्याज से राहत दी जा रही है। समय पर आवेदन करने वाले पात्र लीजधारकों को वन-टाइम अमनेस्टी का लाभ मिलेगा, जिससे वर्षों से लंबित प्रकरणों का तेजी से निराकरण होगा।