भिलाई की नेटबॉल खिलाड़ी सोनम शर्मा का चयन भारतीय महिला टीम में हुआ है। वे 8 से 15 अगस्त तक हांगकांग में होने वाली 14वीं एशियन नेटबॉल चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। उनकी इस उपलब्धि से पूरे छत्तीसगढ़ में खुशी की लहर है और प्रदेश में नेटबॉल की मजबूत नर्सरी तैयार करने की योजना बनाई जा रही है।