IRCTC Buddhist Circuit Tourist Train Package: अगर आप आध्यात्मिक यात्रा के साथ भारत और नेपाल के ऐतिहासिक बौद्ध स्थलों को करीब से देखना चाहते हैं, तो इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन आपके लिए खास मौका लेकर आया है. आईआरसीटीसी ने अपने लोकप्रिय बौद्ध सर्किट टूरिस्ट ट्रेन पैकेज पर 20 प्रतिशत की विशेष छूट की घोषणा की है. यह पैकेज उन यात्रियों के लिए तैयार किया गया है जो भगवान बुद्ध के जीवन से जुड़े प्रमुख स्थलों की यात्रा एक ही ट्रिप में करना चाहते हैं. साल 2007 में शुरू की गई यह विशेष ट्रेन देश और विदेश दोनों के पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है. 7 रात और 8 दिन की यह यात्रा दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से शुरू होती है और बौद्ध धर्म के कई महत्वपूर्ण तीर्थ स्थलों तक पहुंचाती है.किन-किन जगहों की कराई जाएगी सैर?इस विशेष टूर पैकेज के दौरान यात्रियों को बोधगया, राजगीर, नालंदा, वाराणसी, सारनाथ, लुंबिनी, कुशीनगर और श्रावस्ती जैसे ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व वाले स्थानों की यात्रा कराई जाती है. खास बात यह है कि इस यात्रा में विश्व प्रसिद्ध ताजमहल को भी शामिल किया गया है, जिससे यात्रियों को आध्यात्मिक और सांस्कृतिक दोनों तरह का अनुभव मिलता है.इसे भी पढ़ें-Divya Dakshin Yatra: सिर्फ 15K में पूरा साउथ इंडिया घुमा रहा IRCTC, खाने-पीने और रहने के साथ 8 रात का रहेगा ट्रिपThe Buddhist Circuit Tourist Train offers an 8-day spiritual journey covering key sites including Bodhgaya, Rajgir, Nalanda, and more. Plan your journey today and bask in a spiritually rich experience. Avail 20% discount for all nationalities (NRI, PIO, OCI) on bookings made… pic.twitter.com/nvL5OnoJG5— Buddhist Train (@buddhistrain) June 6, 2026ट्रेन में मिलेंगी प्रीमियम सुविधाएंIRCTC का यह बौद्ध सर्किट टूरिस्ट ट्रेन पैकेज पूरी तरह वातानुकूलित डीलक्स ट्रेन में संचालित किया जाता है. ट्रेन में आधुनिक सुविधाओं से लैस 12 नए एलएचबी कोच लगाए गए हैं. यात्री अपनी सुविधा के अनुसार एसी फर्स्ट क्लास या एसी टू टियर कैटेगरी का चयन कर सकते हैंय एसी फर्स्ट क्लास कोच में यात्रियों को अधिक निजी और आरामदायक अनुभव देने के लिए विशाल केबिन, कूपे और व्यक्तिगत लॉकर जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं. वहीं एसी टू टियर कोच को भी आधुनिक तरीके से डिजाइन किया गया है, जहां बैठने और आराम करने के लिए पर्याप्त जगह मिलती है. खाने-पीने का भी खास इंतजामयात्रा को और यादगार बनाने के लिए ट्रेन में दो आकर्षक डाइनिंग कार मौजूद हैं, जहां एक साथ 64 यात्री भोजन कर सकते हैं. ऑनबोर्ड किचन में भारतीय और अंतरराष्ट्रीय व्यंजनों की विविधता उपलब्ध कराई जाती है, ताकि यात्रियों को स्वाद और सुविधा दोनों का बेहतर अनुभव मिल सके.कितना है किराया? इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन की ओर से दी जा रही 20 प्रतिशत छूट के बाद यह पैकेज सेकंड क्लास में 76,905 रुपये प्रति व्यक्ति ट्विन शेयरिंग आधार पर की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है. वहीं 2026-27 सीजन के लिए एसी फर्स्ट क्लास का पूरा टूर पैकेज 1.15 लाख रुपये और एसी टू टियर का पैकेज 95 हजार रुपये प्रति व्यक्ति रखा गया है.कब रवाना होगी ट्रेन?2026-27 सीजन के लिए ट्रेन की निर्धारित प्रस्थान तिथियां 19 दिसंबर 2026, 2 जनवरी 2027, 20 फरवरी 2027 और 20 मार्च 2027 हैं. ऐसे में अगर आप आध्यात्मिक पर्यटन, इतिहास और संस्कृति से जुड़ी एक अनोखी यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन का यह बौद्ध सर्किट टूर पैकेज आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है.इसे भी पढ़ें- मां कामाख्या के दर्शन करने हैं तो IRCTC ले आया बेहतरीन प्लान, मात्र 2550 में मिल रहा पूरा पैकेज