छह साल में साइकिल से नाप दिया पूरा देश... छत्तीसगढ़ के शिक्षक संतोष गुप्ता ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

Wait 5 sec.

जीवन की भागमभाग में शिक्षक ने अपनी पढ़ाई की रफ्तार तो जारी ही रखी, साथ ही साइकिल चलाने की धुन ने उन्हें गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड भी दिला दिया। जज्बा ऐसा कि छह साल के भीतर ही उन्होंने भारत देश की चारों सीमाएं साइकिल से ही नाप दीं।