राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का 18 जून से 5 दिवसीय एमपी दौरा... इंदौर, कूनो और ओंकारेश्वर समेत कई शहरों में कार्यक्रम

Wait 5 sec.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 18 जून से 22 जून तक पांच दिवसीय प्रवास पर मध्य प्रदेश में रहेंगी। इस दौरान वह इंदौर, बैतूल, खंडवा जिले के ओंकारेश्वर मंदिर, जबलपुर, ग्वालियर और श्योपुर स्थित कूनो नेशनल पार्क में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी।