प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के रिश्तेदार संजय पटेल पर रविवार सुबह मानपुर क्षेत्र में जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पहले उनकी मोटरसाइकिल को कार से टक्कर मारी गई और उसके बाद तलवार, लाठी तथा डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया।