इंदौर एयरपोर्ट पर खराब मौसम की मार... पुणे की उड़ान की लैंडिंग फेल, वड़ोदरा किया गया डायवर्ट

Wait 5 sec.

इंदौर के देवी अहिल्या बाई होलकर एयरपोर्ट पर रविवार सुबह तेज वर्षा के कारण पुणे से आई उड़ान की लैंडिंग नहीं हो सकी। पायलट को रनवे स्पष्ट नहीं दिखाई देने के कारण लैंडिंग में असफल रहने पर विमान को डायवर्ट कर वड़ोदरा भेजा गया।