बिलासपुर तोरवा में दुस्साहस; पानी मांगने के बहाने घर में घुसे युवक, किशोरियों को धमकाकर की नगदी लूट

Wait 5 sec.

तोरवा क्षेत्र के देवरीखुर्द में शुक्रवार रात पानी मांगने के बहाने घर में घुसे दो युवकों ने कूलर कारखाना संचालक की नाबालिग बेटियों को धमकाकर लूटपाट की। संचालक उस समय अपने बेटे का इलाज कराने अस्पताल गए हुए थे। घर लौटने पर घटना की जानकारी मिली। आरोपियों की पहचान मोहल्ले के ही रहने वाले अंश और ऋषभ के रूप में हुई है।