भीषण गर्मी और बदलती जीवनशैली के कारण छत्तीसगढ़ में बिजली की मांग रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। राज्य की कुल 5,900 मेगावाट की मांग में अकेले रायपुर की हिस्सेदारी 500 मेगावाट से अधिक हो गई है। घरेलू स्तर पर एयर कंडीशनर (एसी) और देर रात इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की चार्जिंग से ग्रिड पर ओवरलोडिंग बढ़ गई है, जिससे ट्रांसफार्मर लगातार फुंक रहे हैं।