वर्ष 2026 के पहले पांच महीनों में भोपाल ट्रैफिक पुलिस ने विभिन्न यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ 27 हजार से अधिक चालान जारी किए हैं। इन चालानों के माध्यम से एक करोड़ 39 लाख 76 हजार 600 रुपये का जुर्माना लगाया गया है।