बिलासपुर में भीषण सड़क हादसा; कोयले से भरा ट्रेलर पलटने से बाइक सवार दो सगे भाइयों की मौत

Wait 5 sec.

रतनपुर क्षेत्र के बेलतरा में गुरुवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें कोयले से भरे ट्रेलर की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। दोनों भाई बाइक से काम से लौट रहे थे, तभी विपरीत दिशा से आ रहा ट्रेलर अनियंत्रित होकर उनके ऊपर पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि युवक ट्रेलर के नीचे दब गए।