जगन्नाथ चक्का नैन नीलांचल वारे... तू ना संभाले तो हमे कौन संभाले। भजनों इन बोलों पर आस्था का उल्लास गुरुवार शाम खेल परिसर रेसकोर्स रोड पर देखते ही बन रहा था। अवसर था महेश नवमी महोत्सव में आयोजित कार्यक्रम की श्रृंखला में चकानैन महोत्सव का।