शुक्रवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने घोषणा करते हुए बताया कि हर्षित राणा टीम इंडिया से जुड़ गए हैं. भारत और अफगानिस्तान का तीसरा और आखिरी वनडे मैच 20 जून को चेन्नई में खेला जाएगा. तीन मैचों की सीरीज में टीम इंडिया 2-0 की अजेय बढ़त बना चुकी है और अब भारत के पास अफगानिस्तान को क्लीन स्वीप करने का मौका है.अब तीसरे वनडे मैच से पूर्व हर्षित राणा का टीम इंडिया में आना भारतीय पेस अटैक को मजबूती दे रहा होगा. बता दें कि हर्षित टी20 वर्ल्ड कप से पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वॉर्मअप मैच में चोटिल हुए थे. उसके बाद वो टी20 वर्ल्ड कप और IPL 2026 में भी नहीं खेल पाए थे. खैर हर्षित राणा के आने से जरूर टीम इंडिया के पेस अटैक को मजबूती मिली है, लेकिन सबसे बड़ा सवाल है कि उन्हें प्लेइंग इलेवन में कैसे फिट किया जाएगा. हर्षित की वजह से किस खिलाड़ी को बाहर होना पड़ेगा.कौन होगा बाहर?अफगानिस्तान के खिलाफ पहले और दूसरे वनडे मैच के गेंदबाजी अटैक पर नजर डालें तो भारतीय मैनेजमेंट ने अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़ और प्रिंस यादव को मौका दिया है. वहीं नीतीश कुमार रेड्डी टीम में छठे गेंदबाज का रोल अदा कर रहे हैं. अर्शदीप पेस अटैक को लीड कर रहे हैं, जबकि गुरनूर बराड़ ने अपनी डेब्यू सीरीज में 6 विकेट लिए हैं, जो अब तक पूरी सीरीज में सबसे अधिक हैं. ऐसे में गुरनूर को तीसरे वनडे में भी खेलने का मौका मिल सकता है.दूसरे वनडे में प्रिंस यादव को मौका मिला था, जहां वो महंगे जरूर साबित हुए लेकिन 2 विकेट लिए थे. मगर फॉर्म के आधार पर गुरनूर बराड़ को प्राथमिकता दी जा सकती है. इसलिए प्रिंस यादव का प्लेइंग इलेवन से पत्ता कट हो सकता है. वहीं हर्षित के आने से बल्लेबाजी का एक और विकल्प खुल जाएगा.यह भी पढ़ें:अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे में खेलेंगे हर्षित राणा! BCCI ने स्क्वाड में अचानक किया बदलाव