सारंगपुर जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत बारोल में विकास कार्यों को लेकर की गई शिकायत की जांच पूरी हो गई है। कलेक्टर को सौंपे गए आवेदन के बाद जनपद पंचायत ने जांच कराई। अब जनपद पंचायत सीईओ हेमेंद्र गोविल ने शिकायत में शामिल बिंदुओं की पुष्टि की है।