'खान सर', अभिजीत दीपके, RSS को लेकर वायरल हुए भ्रामक दावों का सच

Wait 5 sec.

ईरान-अमेरिका के बीच युद्ध खत्म करने को लेकर समझौते के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर हो चुके हैं. ऐसा माना जा रहा है कि युद्धविराम के बीच अब ईरान-इजरायल और अमेरिका के बीच जारी युद्ध खत्म हो जाएगा. इस युद्धविराम और समझौते को लेकर अलग-अलग तरह की खबरें आ रहीं हैं, इसी के साथ कॉकरोच जनता पार्टी को लेकर भी अलग-अलग तरह की खबरें सोशल मीडिया पर शेयर की जा रहीं है. इन खबरों के बीच सोशल मीडिया पर कुछ फर्जी दावे और भ्रामक शेयर की जा रही हैं. वेबकूफ के इस वीकली RECAP में हम आपको बताएंगे बीते हफ्ते वायरल हुए कुछ ऐसे ही भ्रामक दावों का सच. PM मोदी के नाम पर वायरल है सोना बेचने की अपील से जुड़ा फेक बयानसोशल मीडिया पर एक ग्राफिक वायरल है, जिसमें दावा किया गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं से अपना सोना बेचकर वह पैसा बैंकों में जमा करने की अपील की है. इस ग्राफिक पर हिंदी न्यूज प्लेटफॉर्म नवभारत टाइम्स का लोगो लगा हुआ है.पोस्ट का अर्काइव यहां देखेंयह दावा गलत है. ये सच है कि मई 2026 के दौरान तेल संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक साल तक सोना ना खरीदने की अपील की थी. लेकिन, पहले से खरीदा हुई सोना बेचकर पैसा बैंक में रखने जैसा कोई बयान ये रिपोर्ट लिखे जाने तक प्रधानमंत्री की तरफ से नहीं आया है.पूरी पड़ताल यहां पढ़ें.तमिलनाडु सरकार ने नहीं लगाया RSS पर बैन, वायरल दावा भ्रामकसोशल मीडिया पर एक वायरल पोस्ट में ये दावा किया जा रहा है कि तमिलनाडु में चंद्रशेखरन जोसेफ विजय के नेतृत्व वाली सरकार ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) पर बैन लगा दिया है.पोस्ट का अर्काइव यहां देखेंये दावा गलत है. तमिलनाडु सरकार की तरफ से ऐसी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, जिससे पुष्टि होती हो कि राज्य में RSS को बैन किया गया है.पूरी पड़ताल यहां पढ़ें.PM मोदी और अभिजीत दीपके के मुलाकात की यह तस्वीर एडिटेड हैंNEET पेपर लीक मुद्दे को लेकर 'कॉकरोच जनता पार्टी' देश के अलग-अलग इलाकों में प्रदर्शन कर रही है. कॉकरोच जनता पार्टी के एक संस्थापक अभिजीत दीपके अमेरिका से भारत लौटकर इन प्रदर्शनों में हिस्सा ले रहे हैं और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं.इस बीच सोशल मीडिया पर पीएम नरेंद्र मोदी और अभिजीत दीपके की तस्वीर शेयर की जा रही है, जिसमें दोनों को हाथ मिलाते हुए देखा जा सकता है.इस पोस्ट का अर्काइव यहां देखेंयह दावा सही नहीं है. यह तस्वीर असली नहीं है बल्कि इसे एडिट किया गया है.पूरी पड़ताल यहां पढ़ें.'खान सर' को गिरफ्तार करने आए पुलिसकर्मियों की नहीं है ये तस्वीरपटना के 'खान सर' की कोचिंग सेंटर पर 02 जून 2026 को हुए पथराव और फायरिंग की घटना के बाद खान सर के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई वहीं इस मामले में एक अन्य कोचिंग संस्थान के शिक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था. इस बीच सोशल मीडिया पर एक तस्वीर और वीडियो शेयर किया जा रहा है जिसमें पुलिस वर्दी पहने कुछ युवक 'खान सर' उर्फ फैज़ल खान के साथ सेल्फी लेते दिख रहे हैं.इस पोस्ट का अर्काइव यहां देखेंयह दावा सही नहीं है. वायरल तस्वीर में नजर आ रहे पुलिसकर्मी 'खान सर' को गिरफ्तार करने नहीं आए हैं.पूरी पड़ताल यहां पढ़ें.Roadies ऑडिशन में नजर आ रहे शख्स CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके नहीं हैसोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया गया है कि इसमें 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के फाउंडर और प्रेसिडेंट अभिजीत दीपके का MTV रोडीज (एक भारतीय रियलिटी टीवी शो) का ऑडिशन दिखाया गया है.इस पोस्ट का अर्काइव यहां देखेंइस वीडियो में अभिजीत दीपके नहीं है बल्कि 'सुमित सूर्यवंशी' नाम का व्यक्ति दिख रहा है.पूरी पड़ताल यहां पढ़ें.ईरान की करुण नदी पर इजरायल के हमले का बताकर वायरल है AI वीडियोसोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है, जिसमें बांध (Dam) पर मिसाइलों से हमला होता दिख रहा है. दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो ईरान की करुण नदी का है, जहां इजरायल ने हमला कर दिया.पोस्ट का अर्काइव यहां देखेंवायरल वीडियो असली घटना का नहीं, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के जरिए बनाया गया है.पूरी पड़ताल यहां पढ़ें.(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)अमित शाह, सावरकर, कॉकरोच जनता पार्टी को लेकर वायरल हुए भ्रामक दावों का सच