राजनांदगांव की सनसिटी कॉलोनी में खेलते हुए पांच वर्षीय मासूम पर आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। सीसीटीवी में कैद हुई इस घटना में एक युवक ने साहस दिखाकर बच्चे की जान बचाई। वहीं, डोंगरगढ़ के नाकापारा में भी कुत्तों ने तीन लोगों को काटकर घायल कर दिया, जिससे क्षेत्र में दहशत है।