सरगुजा जिले के उदयपुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत केते एक्सटेंशन के राजामाडा जंगल में शनिवार सुबह लकड़ी काटने गया एक ग्रामीण दंतैल हाथी के हमले से बाल-बाल बच गया। हाथी को अपनी ओर आता देख ग्रामीण बदहवास होकर भागा।