पटना के 'खान सर' की कोचिंग सेंटर पर 02 जून 2026 को हुए पथराव और फायरिंग की घटना के बाद खान सर के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई वहीं इस मामले में एक अन्य कोचिंग संस्थान के शिक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था. दावा: इस बीच सोशल मीडिया पर एक तस्वीर और वीडियो शेयर किया जा रहा है जिसमें पुलिस वर्दी पहने कुछ युवक 'खान सर' उर्फ फैज़ल खान के साथ सेल्फी लेते दिख रहे हैं. इस पोस्ट का अर्काइव यहां देखें( ऐसे ही दावे करने वाले अन्य पोस्ट के अर्काइव आप यहां और यहां देख सकते हैं. )क्या यह दावा सही है ? नहीं, यह दावा सही नहीं है. वायरल तस्वीर में नजर आ रहे पुलिसकर्मी 'खान सर' को गिरफ्तार करने नहीं आए हैं.यह तस्वीर हालिया नहीं है बल्कि 2025 से इंटरनेट पर मौजदू है. तस्वीर और वीडियो में नजर आ रहे पुलिसकर्मी का नाम सुशांत यादव है जो पेशे से सब इंस्पेक्टर हैं. सुशांत सब इंस्पेक्टर बनने के बाद पहली बार सम्मान समारोह में 'खान सर' के कोचिंग संस्थान पहुंचे थे, यह तस्वीर तभी की है. हमने सच का पता कैसे लगाया ? हमने वायरल वीडियो पर गूगल लेंस की मदद से इमेज सर्च ऑप्शन का इस्तेमाल किया. हमारी सर्च में हमें यही वीडियो सब इंस्पेक्टर सुशांत यादव नाम के इंस्टाग्राम यूजर के अकाउंट पर मिली जिसे 25 दिसंबर 2025 को अपलोड किया गया था.इस वीडियो की डिटेल में लिखा था, "खान सर' के साथ दरोगा बनने के बाद," इसके साथ ही इस अकाउंट पर इस घटना से सम्बंधित 2025 की अन्य पोस्ट (यहां और यहां) भी थी जिनमें बताया गया था कि खान सर ने हजारों छात्रों को दरोगा बनने के बाद पार्टी दी है. View this post on Instagram A post shared by SUSHANT YADAV P.S.I (@s.i.sushant_yadav)वायरल वीडियो समेत अन्य वीडियो 2025 से इंटरनेट पर मौजूद है जबकि 'खान सर' पर FIR और उनकी गिरफ्तारी का आदेश 02 जून 2026 को आया है जिससे यह साफ है कि वायरल वीडियो का इस हालिया घटनाक्रम से कोई संबंध नहीं है, यह वीडियो पुराना है.इसके साथ ही पटना की एक स्थानीय अदालत ने 9 जून 2026 को 'खान सर' की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है. यह मामला 2 जून की रात उनके कोचिंग इंस्टीट्यूट में हुई गोलीबारी से जुड़ा था. वायरल वीडियो की जानकारी: वायरल वीडियो की पड़ताल के लिए हमने बिहार के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करने वाले पत्रकार उमेश कुमार राय से संपर्क किया, जिन्होंने हमें बताया कि उन्होंने सब इंस्पेक्टर सुशांत यादव से इस वीडियो के बारे में जानकारी ली थी. सुशांत यादव ने वीडियो के बारे में बताया कि , "वो वीडियो तब का है जब हम पहली बार सर से मिले थे, सब इंस्पेक्टर बनने के बाद मिठाई देने गए थे, वहां एक सम्मान समारोह हुआ था. यह वीडियो तब का ही है. हम फोटो ले लिए थे और शेयर किए थे."उन्होंने यह भी बताया कि, 'यह वीडियो उन्होंने 2024 में बनाया था लेकिन पोस्ट 2025 में किया था, उसी साल वह बिहार पुलिस में शामिल हुए थे.' निष्कर्ष: 'खान सर' उर्फ़ फैज़ल खान के साथ पुलिसकर्मियों के पुराने फोटो को हालिया बताकर भ्रामक दावों के साथ जोड़कर शेयर किया जा रहा है. (अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर 9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)तमिलनाडु सरकार ने नहीं लगाया RSS पर बैन, वायरल दावा भ्रामक