‘मेरे साथ रात बिताओ, तभी शूट होगा गाना’:मॉडल बोली- लुधियाना बुला डायरेक्टर ने शर्त रखी; 2 गानों के लिए आई, दोनों बार कंप्रोमाइज करने बोला

Wait 5 sec.

पंजाबी म्युजिक इंडस्ट्री में काम के बदले समझौते के ऑफर मिलने के आरोप एक बार फिर चर्चा में हैं। दिल्ली की मॉडल श्वेता खन्ना ने दावा किया कि करियर के शुरुआती दौर में उन्हें एक गाने में रोल दिलाने के बहाने लुधियाना बुलाया गया था। श्वेता ने कहा- वह इस मौके को लेकर काफी उत्साहित थीं, लेकिन जब वो लुधियाना के एक होटल में पहुंची और डायरेक्टर आधी रात को उसके कमरे में पहुंच गया। डायरेक्टर ने उसे साफ कह दिया कि रात बिताओगी तो ही गाना शूट होगा। श्वेता ने कहा कि म्युजिक इंडस्ट्री के कई डायरेक्टर्स, प्रड्यूसर्स व सिंगर्स ऐसे हैं, लड़कियों को देखते ही उनके माइंड में सेक्स दौड़ने लगता है। उसे कई बार डायरेक्टर्स, सिंगर्स व प्रड्यूडर्स इस तरह का ऑफर दे चुके हैं, लेकिन उसने कभी फेम के लिए होटल के कमरों में उनके साथ लेटना स्वीकार नहीं किया। श्वेता ने कहा- पंजाब में उसका एक्सपीरिएंस अच्छा नहीं रहा। अब तक वह दो गानों के लिए पंजाब आई और दोनों बार उसे गाना शूट करवाने के बदले कंप्रोमाइज करने को कहा गया, पर वो तैयार नहीं हुई। एक बार तो बिना समति के उसके बोल्ड सीन ले लिए थे, जिससे सॉन्ग यूट्यूब से डिलीट करवाया था। उनका कहना है कि अकेला ऐसा पंजाब में नहीं है, बल्कि सभी जगहों पर ऐसा ही है। उसके साथ ऐसे कई घटनाएं हुई, हरियाणा से लेकर मुंबई तक। श्वेता ने बताया कि वो इस बात का खुलासा इसलिए कर रही हैं, ताकि लड़कियों को अवेयर कर सकूं कि वो इस इंडस्ट्री में आती हैं, तो अपना करेक्टर खुद बचाकर रखें। मॉडल के साथ हुई दो घटनाओं को जानिए... फगवाड़ा में शूट गाने को यूट्यूब से डिलीट करवाने की कहानी... ************** ये खबर पढ़ें: पंजाबी मॉडल को सॉन्ग में टेबल बनाया: सिंगर उसके ऊपर खाना रखकर खा रहा; अक्षिता बोली- पूरी कहानी ही बदल दी गई पंजाबी सिंगर वरिंदर बराड़ के एल्बम 9/11 के विवादित टेबल सीन को लेकर चल रहे विवाद में अब वीडियो में नजर आई मॉडल और एक्ट्रेस अक्षिता शर्मा सामने आई हैं। एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में अक्षिता ने म्यूजिक वीडियो के मेकर्स और डायरेक्टर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। (पढ़ें पूरी खबर)