समय-सीमा की बैठक के दौरान कलेक्टर संजय अग्रवाल ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में लंबित मामलों की समीक्षा की। उन्होंने स्वयं आवेदक राजेंद्र साहू को फोन लगाकर उज्ज्वला योजना का लाभ दिलाने का आश्वासन दिया। बैठक में कलेक्टर ने सभी विभागों को एक सप्ताह के भीतर 12,000 लंबित आवेदनों का निराकरण करने की सख्त डेडलाइन दी है।