कल से शुरू होगा नया शिक्षा सत्र, राज्य के 48 हजार स्कूलों में से 8 हजार जर्जर उनमें से 35 सौ खतरनाक

Wait 5 sec.

छत्तीसगढ़ में 16 जून से नया शिक्षा सत्र प्रारंभ होने जा रहा है, परंतु कबीरधाम जिले के पंडरिया विकासखंड में बुनियादी ढांचे की जर्जर स्थिति चिंता का विषय बनी हुई है। क्षेत्र के रेहुटा, दुल्लीपार और सैहामालगी जैसे अनेक गांवों में विद्यालय भवनों के क्षतिग्रस्त होने के कारण विद्यार्थी वर्षों से पंचायत भवनों अथवा असुरक्षित परिसरों में शिक्षा ग्रहण करने को विवश हैं।