इंदौर में एलिवेटेड कॉरिडोर के लिए मिट्टी परीक्षण के लिए खोदाई के दौरान फूटी पाइप लाइन, व्यर्थ बहा पानी

Wait 5 sec.

निर्माण एजेंसियों की लापरवाही लोगों पर भारी पड़ रही है। शुक्रवार रात एबी रोड पर एलिवेटेड कॉरिडोर के लिए मिट्टी परीक्षण के लिए खुदाई की जा रही थी। इस दौरान ठेकेदार की मशीन से पलासिया में निगम की 600 एमएम की मेन पानी की लाइन फूट गई। इसमें लाखों लीटर पानी व्यर्थ बह गया।