छत्तीसगढ़ में 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस भव्यता के साथ मनाया गया। अंबिकापुर के पीजी कॉलेज ग्राउंड में आयोजित राज्य स्तरीय मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। "स्वस्थ आयु के लिए योग" थीम पर आधारित इस गरिमामयी समारोह में हजारों नागरिकों ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।