इंदौर में भी कई स्थानों पर योग के कार्यक्रम हुए। मुख्य कार्यक्रम बास्केट बॉल स्टेडियम में हुआ। वहीं गाेपुर चौराहा पर भी सामूहिक योग का आयोजन किया गया। इसमें 10 हजार से अधिक साधकों ने सामूहिक रूप से योग किया। योग के आयोजनों में बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्यमंत्री दुर्गादास उईके मौजूद रहे।