राजस्थान के चूरू में रेत का बवंडर:दिल्ली में 92kmph की रफ्तार से हवाएं चलीं, 4 फ्लाइट डाइवर्ट; मानसून यूपी-छत्तीसगढ़ के बॉर्डर पर पहुंचा

Wait 5 sec.

देश के 9 राज्यों में प्री-मानसून एक्टिव है। राजस्थान के चूरू, झुंझुनू और सीकर में सोमवार दोपहर रेत का बवंडर उठा। चुरू में कुछ देर के लिए दिन में अंधेरे छा गया। कोटपूतली-बहरोड़ में बवंडर के बाद तेज बारिश हुई। यूपी के बदायूं में तेज बारिश के साथ ओले गिरे। आंधी में एक बड़ा पेड़ चलते ऑटो पर गिर गया। आटो में युवती की मौत हो गई, जबकि ड्राइवर घायल हो गया। दिल्ली के कई इलाकों में भी आंधी के साथ बारिश हुई। इस दौरान 92kmph की रफ्तार से हवा चली। खराब मौसम के कारण दिल्ली से 4 फ्लाइट्स को जयपुर डाइवर्ट करना पड़ा। मानसून बिहार, झारखंड और ओडिशा में आगे बढ़ चुका है। हालांकि, दक्षिण भारत से आगे बढ़ने के बाद महाराष्ट्र, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के आसपास रुका है। नॉर्थ-ईस्ट में यह उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ की बॉर्डर पर पहुंच चुका है। 4 जून को केरलम में दस्तक देने के बाद मानसून 12 दिन में 19 राज्यों तक पहुंच चुका है। मैप में देखिए, कहां तक पहुंचा मानसून राज्यों से मौसम की तस्वीरें… हवाओं के बदले पैटर्न से धीमा पड़ा मानसून देश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की रफ्तार फिलहाल धीमी पड़ गई है। 15 जून की सैटेलाइट तस्वीरों में देश के बड़े हिस्से से मानसूनी बादल गायब दिखाई दिए। मौसम विभाग के मुताबिक, 4 जून से 15 जून के बीच देश में सामान्य 53.7 मिमी के मुकाबले सिर्फ 19.2 मिमी बारिश हुई। यानी बारिश में 64% की कमी दर्ज की गई है। मानसून के कमजोर होने की वजह समुद्र में नमी की कमी नहीं, बल्कि ऊपरी वायुमंडल की हवाओं का असामान्य पैटर्न है। इस बार पश्चिमी जेट स्ट्रीम सामान्य से ज्यादा दक्षिण की ओर खिसक गई है, जिससे मानसून को आगे बढ़ाने वाली हवाएं प्रभावित हो रही हैं। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में पर्याप्त नमी के बावजूद बादल नहीं बन पा रहे हैं। इससे मानसून के आगे बढ़ने पर फिलहाल ब्रेक लग सकती है। हालांकि, अगले कुछ दिनों में इसके आगे बढ़ने की संभावना है। 7 राज्यों में गर्मी का असर, पारा 40°C पार राजस्थान, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा, बिहार, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कई शहरों में सोमवार को तापमान 40°C से ज्यादा रहा। देश में सबसे ज्यादा पारा 43.4°C उत्तर प्रदेश के बांदा में दर्ज किया गया। वहीं एमपी के खजुराहो 42.6°C, छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में 42°C, ओडिशा के बौध में 42.5°C, महाराष्ट्र के वर्धा में 41.5°C, बिहार के शेखपुरा में 41.5°C, राजस्थान के फलोदी में 42.8°C दर्ज किया गया। अगले दो दिन के मौसम का हाल 17 जून: 18 जून: राज्यों से मौसम की खबरें… 1. मध्य प्रदेश: 18-19 जून को मानसून की एंट्री की संभावना, आज 30 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जून में 29% कम बारिश मौसम विभाग के मुताबिक, मध्य प्रदेश में 18-19 जून को मानसून पहुंच सकता है। आज भोपाल, ग्वालियर समेत 30 से ज्यादा जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट है। प्रदेश में 1 जून से 15 जून के बीच औसत से 29% कम बारिश हुई है। इस दौरान औसत 31.9 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन अब तक सिर्फ 22.7 मिमी बारिश दर्ज की गई है। पूरी खबर पढ़ें… 2. राजस्थान: आज 26 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट: 4 फ्लाइट जयपुर डायवर्ट, चूरू में दिन में ही अंधेरा छाया मौसम विभाग के मुताबिक, आज 7 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट और 19 जिलों में यलो अलर्ट है। सोमवार को चूरू, सीकर, जयपुर और अलवर में आंधी चली। चूरू में रेत के बंवडर से कुछ देर के लिए दिन में अंधेरा छा गया। वहीं, दिल्ली में खराब मौसम के कारण 4 डोमेस्टिक और इंटरनेशनल फ्लाइट को जयपुर डायवर्ट किया गया। पूरी खबर पढ़ें… 3. बिहार: 24 जिलों में बारिश का अलर्ट, 50kmph की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं; अगले 3-4 दिनों में मौसम में बदलाव की संभावना नहीं मौसम विभाग के मुताबिक, आज 14 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट 10 जिलों में यलो अलर्ट है। इस दौरान 50kmph की रफ्तार से हवाएं चल सकती है। सोमवार को सुपौल में बारिश हुई। शेखपुरा और पटना तापमान 40°C के पार रहा। अगले 3-4 दिनों तक तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। पूरी खबर पढ़ें… 4. पंजाब: 13 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 60kmph की रफ्तार से हवाएं चलेंगी; चंडीगढ़ में बादल छाए रहेंगे प्रदेश के 13 जिलों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट है। चंडीगढ़ में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान गुरदासपुर और पठानकोट समेत कई जिलों में 40-60kmph की रफ्तार से हवा चल सकती है। लोगों को सलाह दी गई है कि खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहे। पूरी खबर पढ़ें… 5. हरियाणा: 22 जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट, 50kmph की रफ्तार से हवाएं चलेंगी; भिवानी में धूल का बवंडर उठा मौसम विभाग ने आज 22 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 50kmph की रफ्तार से हवाएं चल सकती है। सोमवार को आंधी और बारिश के कारण एक मोबाइल टावर गिर गया। हांसी में एक युवक की मौत हो गई। भिवानी के सिवानी में धूल का 100 मीटर ऊंचा बवंडर उठा। गुरुग्राम में सड़कों पर बारिश का पानी भर गया। पूरी खबर पढ़ें… 6. हिमाचल प्रदेश: 21 जून तक बारिश का अलर्ट, 18-19 जून को आंधी के साथ ओले गिरने की संभावना; 20 के बाद मानसून पहुंचेगा प्रदेश में अगले 6 दिनों तक मौसम खराब रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, 18-19 जून को शिमला और चंबा समेत 5 जिलों में आंधी के साथ ओले गिरने की संभावना है। इस दौरान कई जगहों पर 40kmph की रफ्तार से हवाएं चल सकती है। वहीं, 20 जून के बाद मानसून पहुंच सकता है। पूरी खबर पढ़ें… 7. उत्तराखंड: आज 8 जिलों में बारिश की संभावना, 50kmph की रफ्तार से हवाएं चलेंगी; देहरादून में तेज बौछारें पड़ी मौसम विभाग के मुताबिक, आज उत्तरकाशी और देहरादून समेत 8 जिलों में बारिश का अलर्ट है। इस दौरान 40-50kmph की रफ्तार से हवाएं चल सकती है। सोमवार को देहरादून, उत्तरकाशी और विकासनगर में तेज हवा के साथ बारिश हुई। पूरी खबर पढ़ें…