छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिनों तक बारिश, अंधड़ और वज्रपात की संभावना है। सोमवार को दुर्ग 41.2 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म और अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा। मौसम विभाग ने 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने की चेतावनी देते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। सूरजपुर के ओड़गी में सर्वाधिक 50 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।