रायगढ़ वन मंडल के घरघोड़ा रेंज में चारमार गांव के पास एक मालगाड़ी की चपेट में आने से एक जंगली हाथी गंभीर रूप से घायल हो गया है। हादसे के बाद घायल हाथी को बचाने के लिए 5 अन्य हाथियों का दल मौके पर ही आक्रामक रूप से डटा हुआ है।