बिलासपुर व्यापार विहार में किराना व्यापारी से बड़ी ठगी; एसीसीयू और तारबाहर पुलिस की सक्रियता से एक आरोपी धराया

Wait 5 sec.

व्यापार विहार क्षेत्र में किराना व्यापारी से ढाई लाख रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के एक शातिर सदस्य को पुलिस ने आखिरकार दबोच लिया है। आरोपित ने धार्मिक पहचान और अंधविश्वास का सहारा लेकर व्यापारी को अपना शिकार बनाया था। तारबाहर पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (एसीसीयू) की संयुक्त कार्रवाई में आरोपित हैदर अली अंसारी (60) को दुर्ग से गिरफ्तार किया गया है।